Search This Blog

This is default featured slide 1 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 2 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 3 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 4 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

This is default featured slide 5 title

Go to Blogger edit html and find these sentences.Now replace these sentences with your own descriptions.

Saturday, February 20, 2021

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 583.697 अरब डॉलर पर पहुंचा.

 12 फरवरी, 2021 को समाप्त हुए सप्ताह के दौरान भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 249 मिलियन डॉलर की गिरावट के साथ 583.697 अरब डॉलर पर पहुँच गया है। विश्व में सर्वाधिक विदेशी मुद्रा भंडार वाले देशों की सूची में भारत पांचवें स्थान पर है, इस सूची में चीन पहले स्थान पर है।

विदेशी मुद्रा भंडार

इसे फोरेक्स रिज़र्व या आरक्षित निधियों का भंडार भी कहा जाता है भुगतान संतुलन में विदेशी मुद्रा भंडारों को आरक्षित परिसंपत्तियाँ’ कहा जाता है तथा ये पूंजी खाते में होते हैं। ये किसी देश की अंतर्राष्ट्रीय निवेश स्थिति का एक महत्त्वपूर्ण भाग हैं। इसमें केवल विदेशी रुपये, विदेशी बैंकों की जमाओं, विदेशी ट्रेज़री बिल और अल्पकालिक अथवा दीर्घकालिक सरकारी परिसंपत्तियों को शामिल किया जाना चाहिये परन्तु इसमें विशेष आहरण अधिकारों , सोने के भंडारों और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की भंडार अवस्थितियों को शामिल किया जाता है। इसे आधिकारिक अंतर्राष्ट्रीय भंडार अथवा अंतर्राष्ट्रीय भंडार की संज्ञा देना अधिक उचित है।

12 फरवरी, 2021 को विदेशी मुद्रा भंडार

विदेशी मुद्रा संपत्ति (एफसीए): $540.951 बिलियन
गोल्ड रिजर्व: $ 36.227 बिलियन
आईएमएफ के साथ एसडीआर: $ 1.513 बिलियन
आईएमएफ के साथ रिजर्व की स्थिति: $ 5.006 बिलियन

गहन मिशन इन्द्रधनुष 3.0 (Intensified Mission Indradhanush) लॉन्च किया गया .

 केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने गहन मिशन इन्द्रधनुष (Intensified Mission Indradhanush) 3.0 लॉन्च किया है।

मुख्य बिंदु

  • यह मिशन दो राउंड में आयोजित किया जाएगा।
  • पहला चरण 22 फरवरी, 2021 से शुरू होगा जबकि दूसरा चरण 22 मार्च, 2021 से शुरू होगा।
  • यह 29 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में 250 जिलों या शहरी क्षेत्रों में चलेगा।
  • इसके अलावा, मंत्री ने IMI 3.0 पोर्टल भी लॉन्च किया और इसके लिए परिचालन दिशानिर्देश जारी किए।
  • उन्होंने अभियान के तहत विकसित जागरूकता सामग्री या आईईसी पैकेज भी लॉन्च किया।

    मिशन इन्द्रधनुष

    • यह मिशन Universal Immunisation Programme (UIP) के तहत दिसंबर 2014 में आंशिक रूप से टीकाकरण वाले बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
    • यह योजना 2 वर्ष से कम आयु के बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए शुरू की गयी थी।
    • इस मिशन में 12 वैक्सीन-प्रिवेंटेबल डिजीज (वीपीडी) के खिलाफ टीकाकरण कार्यक्रम को शामिल किया गया, इसमें काली खांसी, डिप्थीरिया, पोलियो, टेटनस, मेनिनजाइटिस, तपेदिक, हेपेटाइटिस बी, निमोनिया, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी संक्रमण, रोटावायरस वैक्सीन, जापानी इंसेफेलाइटिस, रुबेला (MR) और न्यूमोकोकल कंजुगेट वैक्सीन (PCV) शामिल है।
    • ‘मिशन इन्द्रधनुष’ के पहले दो चरणों के माध्यम से पहल के तहत टीकाकरण कवरेज की दर बढ़कर 7% हो गई है।

      गहन मिशन इन्द्रधनुष

      यह मिशन  2017 में  दो साल से कम उम्र के बच्चे और गर्भवती महिलाओं तक पहुंचने के लिए शुरू किया गया था, जिन्हें नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के तहत कवर नही गया था। इस मिशन के तहत,  शहरी क्षेत्रों पर अधिक ध्यान दिया गया था जो  मिशन इन्द्रधनुष के तहत कवर नहीं किये गये थे


West Bengal: 36 वर्ष बाद कोलकाता में दूसरी बार प्रधानमंत्री के हाथों शुरू होगी मेट्रो

 West Bengal: कोलकाता मेट्रो के इतिहास में दूसरा मौका है, जब देश के प्रधानमंत्री मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश की पहली मेट्रो ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया था। इसके बाद अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 फरवरी को नोआपाड़ा-दक्षिणेश्वर मेट्रो सेवा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद आगामी 23 फरवरी से आम लोगों के लिए बहुप्रतीक्षित मेट्रो सेवा शुरू हो जाएगी। कामकाजी दिनों में दक्षिणेश्वर से न्यू गड़िया तक ऑफिस टाइम के दौरान मेट्रो 6 मिनट के अंतराल पर चलेगी। इस रूट पर आखिरी मेट्रो रात 9.30 बजे मिलेगी। किलोमीटर बढ़ने पर भी अधिकतम किराया 25 रुपये है। पहले न्यू गड़िया से नोआपाड़ा तक मेट्रो चलती थी अब इसका दक्षिणेश्वर तक हो जाएगा।

नोआपाड़ा के बाद दो स्टेशन हैं। बराहनगर और अंतिम स्टेशन दक्षिणेश्वर है। नोआपाड़ा से दक्षिणेश्वर तक 4 किमी मेट्रो के विस्तारित खंड पर काम पहले ही पूरा हो चुका था। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने 5 फरवरी को इस क्षेत्र का दौरा किया था। रेलवे सुरक्षा आयुक्त से मेट्रो सेवा शुरू करने की मंजूरी के लिए आवेदन किया गया था। इसके बाद सशर्त मंजूरी दी गई है। हालांकि, कोलकाता मेट्रो रेल सूत्रों के अनुसा, मंजूरी में दी गई शर्तों से कोई समस्या नहीं होगी। चूंकि जल्द ही राज्य में विधानसभा चुनाव घोषित होना है और चुनाव की घोषणा के बाद विकास परियोजनाएं शुरू नहीं की जा सकती हैं। मेट्रो प्राधिकरण पहले ही नोआपाड़ा-दक्षिणेश्वर मेट्रो शुरू करने की तैयारी शुरू कर दी धी। इस मार्ग पर मेट्रो के शुभारंभ के साथ ही अब कालीघाट और दक्षिणेश्वर कवर हो जाएगा।

कुलपति ने किया एचआर कॉलेज काऔचक निरीक्षण

 अमनौर। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूख अली शनिवार को सुबह आठ बजे होती लाल रामनाथ महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले कुलपति ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। एक हिस्से में चारदीवारी को टूटी देखकर भौचक रह गए।

इस दौरान प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता ने कुलपति को बताया कि ठेकेदार के माध्यम से चारदीवारी का निर्माण कराया गया था। इसके टूटने की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कुलपति ने एक सप्ताह के अंदर चारदीवारी का निर्माण कराने का आदेश दिया। उन्होंने वर्ग कक्ष में पठन पाठन की जानकारी ली। प्राध्यापकों और कर्मियों की उपस्थिति पंजी को खंगाला। प्राध्यापकों की उपस्थिति व व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिखे । कॉलेज में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध और आधारभूत संरचनाओं को और स्तरीय बनाने में अपना सहयोग देने का प्राचार्य को आश्वासन दिया। शिक्षकों को भी शैक्षणिक दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहा कॉलेजों को संरक्षित , समृद्ध व सुव्यवस्थितकर शैक्षणिक माहौल को स्तरीयता प्रदान करना मेरी प्राथमिकता है । निरीक्षण इसी अभियान का हिस्सा है । परीक्षा के दौरान भी कॉलेज के प्राचार्य व प्राध्यापक छह बजे सुबह पहुंच वर्ग का संचालन कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। मौके पर मौजूद बीएससी पार्ट -3 की छात्रा उजाला कुमारी, स्नेही कुमारी, श्रुति कुमारी आरती कुमारी सहित दर्जनों छात्राओं ने एचआर कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया। इसपर वीसी ने कहा कि जल्द ही बीसीए व पीजी की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इस दौरान शिक्षकों और कर्मियों की समस्याओं से भी रूबरू हुए । कॉलेज में मात्र एक लिपिक के सहारे कॉलेज के कार्य संचालन और वर्षों से अंग्रेजी विभाग में एक भी शिक्षक नहीं होने का मामला भी छात्रों ने उठाया। सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। मौके पर प्राचार्य डा एसके गुप्ता के अलावे विश्व विद्यालय सीसीडीसी प्रो हरिश्चन्द्रसिंह यादव , प्रो मोहमद परवेज, प्रो समीर कुमार , प्रो डॉ मनीष कुमार गुप्ता , प्रो कपिलदेव नारायण सिंह , डा पप्पू कुमार , प्रो रणजीत कुमार, प्रो राजेश कुमार सिंह , प्रो ललित नारायण झा आदि मौजूद थे ।

एंड्रॉयड 12: कौन-कौन से फोन को मिलेगा अपडेट, क्या हैं फीचर्स

 गूगल ने एंड्रॉयड 12 (Android 12) का डेवलपर प्रिव्यू जारी कर दिया है। एंड्रॉयड 12 में कई कमाल के इनबिल्ट फीचर्स दिए गए हैं जिनमें ऑटो रोटेट, बिल्ट इन गेमिंग मोड और ब्राइटनेस क्विक सेटिंग शामिल हैं। फिलहाल फोन का ऑटो रोटेट फीचर एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप सेंसर की मदद से काम करता है लेकिन एंड्रॉयड 12 में यह फ्रंट कैमरा की मदद से काम करेगा। 


Petrol Diesel Price: लगातार 12वें दिन बढ़े तेल के दाम, मुंबई में पेट्रोल 97 रुपये पर पहुंचा I

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार 12वें दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सिलसिला जारी रहा। आज डीजल की कीमत में 37 से 39 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 38 से 39 पैसे तक बढ़ी है।   दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। इन दोनों शहरों में पेट्रोल की कीमत अपने सर्वोच्च स्तर पर है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल का दाम 90.58 रुपये जबकि डीजल का दाम 80.97 रुपये पहुंच गया है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 97 रुपये व डीजल की कीमत 88.06 रुपये प्रति लीटर पर  पहुंच गई है।  

 जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत

आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

शहर              डीजल          पेट्रोल

दिल्ली         80.97        90.58

कोलकाता          84.56        91.78

मुंबई                 88.06         97.00

चेन्नई              85.98         92.59

इंदौर          89.34          98.69


इज़राइल ने अमेरिका के साथ मिसाइल रोधी एरो-4 सिस्टम का विकास शुरू किया

 इज़राइल ने 18 फरवरी, 2021 में घोषणा की है कि वह अमेरिका के सहयोग से “एरो -4” नामक एक नई बैलिस्टिक मिसाइल शील्ड विकसित कर रहा है। इस मिसाइल को  रक्षात्मक प्रणाली में एक और परत के रूप में विकसित किया जा रहा है

मुख्य बिंदु

  • इजरायल के एरो-2 और एरो-3 इंटरसेप्टर पहले से ही बहुस्तरीय प्रणाली के तहत चालू हैं।
  • यह प्रणाली वायुमंडल और अंतरिक्ष में आने वाली मिसाइलों को नष्ट कर सकती है।
  • अमेरिका के सहयोग से एरो-4 के विकास के परिणामस्वरूप तकनीकी और परिचालन में और बेहतरी आएगी।
  • यह देशों को भविष्य के युद्ध के मैदान के खतरों के लिए तैयार करेगी

    एरो या हेट्ज़

    यह एंटी-बैलिस्टिक मिसाइलों का परिवार है। यह सतह से हवा में मार करने वाली अन्य मिसाइलों की तुलना में इजरायली मिसाइल रक्षा प्रणाली को बैलिस्टिक मिसाइलों के मुकाबले अधिक प्रभावी बनाने के लिए तैयार किया गया है। इन मिसाइलों को संयुक्त रूप से इज़राइल और अमेरिका द्वारा उत्पादित किया जा रहा है। इन मिसाइलों का विकास वर्ष 1986 में शुरू हुआ था। इस मिसाइल प्रणाली की देखरेख इजरायली रक्षा मंत्रालय और अमेरिकी मिसाइल रक्षा एजेंसी करती है।

    बैलिस्टिक मिसाइल

    यह मिसाइल एक या एक से अधिक वॉरहेड वितरित करने के लिए एक बैलिस्टिक प्रक्षेपवक्र का अनुसरण करती है। इन मिसाइलों को अपेक्षाकृत संक्षिप्त अवधि के लिए निर्देशित किया जाता है।

केरल और महाराष्ट्र के बाद इन दो राज्यों में तेजी से फैल रहा है कोरोना, सरकार हुई सतर्क ,

 देश में कोरोना के मामले में अब फिर से बढ़ोतरी देखी जा रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र और केरल के बाद पंजाब और मध्यप्रदेश में भी संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। बढ़ते मामले को देखते हुए सरकार सतर्क हो गई है। महाराष्ट्र सरकार ने तो गुरुवार को अमरावती में लॉकडाउन भी लगा दिया था, साथ ही यवतमाल में नाइट कर्फ्यू का एलान कर दिया था। 

आइए जानते हैं इन राज्यों में कोरोना की क्या स्थिति है...


महाराष्ट्रः इस राज्य में बीते 24 घंटे में 6,112 मामले सामने आए हैं। वहीं बीएमसी ने कोरोना पर काबू पाने के लिए एक्शन लेना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक मुंबई में आज 1300 से अधिक बिल्डिंग को सील की गई हैं।

केरलः इस राज्य में बीते 24 घंटे में कोरोना के 4584 नए मामले सामने आए हैं। वहीं शुक्रवार को 4,061 मामले आए थे।

पंजाबः उत्तर भारतीय राज्य पंजाब में कोरोना के मामले में अचानक से बढ़ोतरी देखी गई है। बीते 24 घंटे में यहां 383 नए मामले सामने आए हैं, जिसने सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

मध्यप्रदेशः यहां 13 फरवरी के बाद अचानक मामले में वृद्धि देखने को मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 297 नए मामले सामने आए हैं।

छत्तीसगढ़ः बीते सात दिनों में यहां भी अचानक मामले में वृद्धि देखने को मिली है। ताजा आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में यहां 259 नए मामले सामने आए हैं।

इस बढ़ते मामले को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों सो कोरोना के हर प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। मंत्रालय ने मास्क पहनने से लेकर शारीरिक दूरी का ध्यान रखने को कहा है।


कोरोनिल (Coronil) को आयुष प्रमाणन प्राप्त हुआ

 पतंजलि की दिव्य कोरोनिल दवा को डब्ल्यूएचओ प्रमाणन मानदंडों के अनुसार आयुष मंत्रालय से प्रमाणन प्राप्त हुआ है।

मुख्य बिंदु

  • कोरोनिल को अब एक दवा के रूप में प्रमाणित किया गया है जिसे कोविड-19 से लड़ने के लिए सहायक उपाय के रूप में और प्रतिरक्षा-बूस्टर के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के आयुष खंड से इस दवा को फार्मास्युटिकल प्रोडक्ट (सीओपीपी) का प्रमाण पत्र मिला है।
  • पतंजलि ने एक पुस्तिका भी जारी की है जो कोरोनिल की प्रभावकारिता को प्रमाणित करती है।

पृष्ठभूमि

पतंजलि ने जून 2020 में कोरोनिल टैबलेट लॉन्च की थी। यह हरिद्वार स्थित दिव्य प्रकाशन पतंजलि अनुसंधान संस्थान में विकसित की गयी थी। पतंजलि समूह ने दावा किया था कि यह दवा सात दिनों में कोविड-19 को ठीक कर देती है। लेकिन, आयुष मंत्रालय ने पतंजलि को “इलाज” के रूप में बेचने पर प्रतिबंध लगा दिया था। मंत्रालय ने परीक्षण के संबंध में विवरण की मांग की था। इसके अलावा, राजस्थान सरकार ने जयपुर के NIMS अस्पताल को भी नोटिस भेजा था जहां कोविड रोगियों पर परीक्षण किया गया था।

सड़क परिवहन मंत्रालय ने ‘गो इलेक्ट्रिक अभियान’ लांच किया

 केंद्रीय सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने 19 फरवरी, 2021 को ‘गो इलेक्ट्रिक अभियान’ लांच किया।

मुख्य बिंदु

  • इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर के लाभों के संबंध में जागरूकता फैलाने के लिए यह अभियान शुरू किया गया था।
  • इस अभियान से पूरे भारत में ई-मोबिलिटी और इलेक्ट्रिक कुकिंग के बारे में जागरूकता बढ़ेगी।
  • गो इलेक्ट्रिक अभियान भारत का भविष्य है।यह देश में पर्यावरण के अनुकूल, लागत प्रभावी और स्वदेशी इलेक्ट्रिक उत्पादों को बढ़ावा देने में मदद करेगा।
  • इस अभियान को लांच करते हुए उर्जा मंत्री आर.के. सिंह ने यह भी कहा कि यह ऊर्जा परिवर्तन समय की आवश्यकता है ताकि आयातित जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम किया जा सके।मंत्री ने लोगों से बिजली के उपकरणों को अपनाने का भी आग्रह किया।

‘गो इलेक्ट्रिक’ अभियान

आगामी वर्षों में भारत के जीवाश्म ईंधन आयात निर्भरता को कम करने में भारत की मदद करने के उद्देश्य से ‘गो इलेक्ट्रिक’ अभियान शुरू किया गया है। यह अभियान एक हरित और स्वच्छ भविष्य की दिशा में एक कदम है। इस अभियान का उद्देश्य राष्ट्रीय स्तर पर जागरूकता पैदा करना है। उम्मीद है कि इस अभियान से इलेक्ट्रिक वाहन निर्माताओं का विश्वास भी बढ़ेगा।

गो इलेक्ट्रिक‘ अभियान का लोगो

गो इलेक्ट्रिक अभियान के लॉन्च में ‘गो इलेक्ट्रिक’ के लोगो को भी लॉन्च किया गया। इस अभियान के लिए लोगो में ई-गतिशीलता पारिस्थितिकी तंत्र के विकास को दर्शाया गया है।  इसके अलावा, उद्योग के खिलाड़ियों ने प्रदर्शनी का आयोजन किया, जिसमें विभिन्न इलेक्ट्रिक वाहन जैसे ई-बस, ई-कार, 2-व्हीलर्स, 3-व्हीलर्स प्रदर्शित किए गए।

भारत में इलेक्ट्रिक ईंधन

इलेक्ट्रिक ईंधन जीवाश्म ईंधन के लिए एक महत्वपूर्ण विकल्प है। क्योंकि यह जीवाश्म ईंधन के आयात पर भारत के आयात बिल को कम करने में मदद करेगा। भारत का आयात बिल 8 लाख करोड़ रुपये है। इसके अलावा, इलेक्ट्रिक ईंधन उत्सर्जन को कम करता है और जीवाश्म ईंधन की तुलना में इसकी लागत कम होती है।