अमनौर। जयप्रकाश विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ फारूख अली शनिवार को सुबह आठ बजे होती लाल रामनाथ महाविद्यालय का औचक निरीक्षण किया। सबसे पहले कुलपति ने कॉलेज परिसर का निरीक्षण किया। एक हिस्से में चारदीवारी को टूटी देखकर भौचक रह गए।
इस दौरान प्राचार्य डॉ एस के गुप्ता ने कुलपति को बताया कि ठेकेदार के माध्यम से चारदीवारी का निर्माण कराया गया था। इसके टूटने की शिकायत कई बार की गई, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। कुलपति ने एक सप्ताह के अंदर चारदीवारी का निर्माण कराने का आदेश दिया। उन्होंने वर्ग कक्ष में पठन पाठन की जानकारी ली। प्राध्यापकों और कर्मियों की उपस्थिति पंजी को खंगाला। प्राध्यापकों की उपस्थिति व व्यवस्था से काफी संतुष्ट दिखे । कॉलेज में सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध और आधारभूत संरचनाओं को और स्तरीय बनाने में अपना सहयोग देने का प्राचार्य को आश्वासन दिया। शिक्षकों को भी शैक्षणिक दृष्टिकोण से कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहा कॉलेजों को संरक्षित , समृद्ध व सुव्यवस्थितकर शैक्षणिक माहौल को स्तरीयता प्रदान करना मेरी प्राथमिकता है । निरीक्षण इसी अभियान का हिस्सा है । परीक्षा के दौरान भी कॉलेज के प्राचार्य व प्राध्यापक छह बजे सुबह पहुंच वर्ग का संचालन कर रहे हैं। यह बहुत बड़ी बात है। मौके पर मौजूद बीएससी पार्ट -3 की छात्रा उजाला कुमारी, स्नेही कुमारी, श्रुति कुमारी आरती कुमारी सहित दर्जनों छात्राओं ने एचआर कॉलेज में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का आग्रह किया। इसपर वीसी ने कहा कि जल्द ही बीसीए व पीजी की पढ़ाई शुरू की जाएगी। इस दौरान शिक्षकों और कर्मियों की समस्याओं से भी रूबरू हुए । कॉलेज में मात्र एक लिपिक के सहारे कॉलेज के कार्य संचालन और वर्षों से अंग्रेजी विभाग में एक भी शिक्षक नहीं होने का मामला भी छात्रों ने उठाया। सभी समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। मौके पर प्राचार्य डा एसके गुप्ता के अलावे विश्व विद्यालय सीसीडीसी प्रो हरिश्चन्द्रसिंह यादव , प्रो मोहमद परवेज, प्रो समीर कुमार , प्रो डॉ मनीष कुमार गुप्ता , प्रो कपिलदेव नारायण सिंह , डा पप्पू कुमार , प्रो रणजीत कुमार, प्रो राजेश कुमार सिंह , प्रो ललित नारायण झा आदि मौजूद थे ।






0 Comments:
Post a Comment